बीजेपी की उम्मीदवार कंगना राणावत ने अपने लोकसभा हल्के मंडी में पहुंच कर रोड़ शो का आयोजन किया। कंगना ने मंडी में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस की कलास लगा दी। आत्मविश्वास से भरी कंगना राणावत ने मंडी के लोगों को अपना परिवार बताया।

चर्चित फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत ने अपने लोकसभा क्षेत्र मंडी में पहुंच कर प्रचार अभियान की शुरुआत की। ढोल ताशों की गरज और जय श्री राम के नारों के बीच कंगना ने अपना रोड़ शो शुरू किया। इस मौके पर बड़ी गिनती में मण्डी के मतदाता उपस्थित थे। महिलाओं ने हार पहना कर कंगना का स्वागत किया। परंपरागत हिमाचली टोपी में कंगना पूरी तरह से आत्मविश्वास से लबरेज लग रही थी। इस दौरान फूलों की बरसात के साथ जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे।

मंडी पहुंच कर कंगना ने कांग्रेस की कलास लगा दी। उसने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुओं की शक्ति को नष्ट करने की बात कही है। कांग्रेस की प्रवक्ता ने मंडी की लड़कियों का भाव पूछा है। कंगना ने कहा कि मंडी की धरती पर पराशर ऋषि ने तपस्या की थी। मंडी में शिव रात्रि का सबसे बड़ा मेला लगता है। कंगना ने मंडी के बारे में कांग्रेस की समझ पर अफसोस जताया। 

 कंगना ने मंडी के लोगों से ठेठ पहाड़ी भाषा में भी बात की। कंगना ने कहा कि मंडी उसका अपना परिवार है। मंडी के लोग कभी उसे फिल्म स्टार न समझे। वह मंडी के लोगों की बहन और बेटी की तरह है। कंगना ने कहा की उसने सेवा के लिए ही मांग कर मंडी से टिकट लिया है। उसने मंडी के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। 

परंपरागत रूप से मंडी लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। आजादी के बाद पहली बार 1977 की जनता पार्टी की लहर में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। मंडी को वीरभद्र सिंह परिवार का भी गढ़ माना जाता रहा है। एक बार वीरभद्र सिंह और तीन बार उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी से चुनाव जीत चुकी है। दो बार मंडी के मतदाताओं ने कांग्रेस की टिकट पर मशहूर सुखराम को भी लोकसभा में भेजा था। 2014 और 2019 की मोदी लहर में मंडी से बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा ने जीत हासिल की थी। रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद 2021 के उप चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को मंडी से जीत हासिल हुई थी। मंडी से कंगना राणावत को बीजेपी का टिकट मिलने के बाद सुप्रिया श्रीनेत की प्रतिक्रिया से कांग्रेस की कुंठा का आसानी से अंदाज लगाया जा सकता है।